Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में पुलिस-आरडब्ल्यूए बैठक: सुरक्षा, ट्रैफिक जाम और चोरी की घटनाओं पर हुई अहम चर्चा

ग्रेटर नोएडा में डीसीपी श्री प्रवीण रंजन सिंह जी एवं फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए की बैठक में ट्रैफिक जाम, सुरक्षा व्यवस्था, चोरी की घटनाओं, टेनेंट वेरिफिकेशन, सीसीटीवी कैमरे और पुलिस पेट्रोलिंग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। पुलिस विभाग ने कई अहम आश्वासन दिए।

Kumar

Kumar

ADMIN

June 11, 2026
1 min read
0 views
ग्रेटर नोएडा में पुलिस-आरडब्ल्यूए बैठक: सुरक्षा, ट्रैफिक जाम और चोरी की घटनाओं पर हुई अहम चर्चा
Share

ग्रेटर नोएडा के अवध ग्रीन्स में डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन श्री प्रवीण रंजन सिंह जी एवं फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष श्री देवेंद्र टाइगर जी की अध्यक्षता में आरडब्ल्यूए/एओए पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एडिशनल डीसीपी श्री संतोष कुमार मिश्रा जी, एसीपी श्री राधा रमन सिंह जी, थाना प्रभारी बीटा-2 श्री विनोद कुमार जी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए की ओर से महासचिव एडवोकेट दीपक भाटी जी, उपाध्यक्ष श्री आलोक नागर जी, पी-3 अध्यक्ष श्री अमित भाटी जी एवं महासचिव श्री हरेंद्र भाटी जी भी मौजूद रहे। इसके अलावा थाना बीटा, थाना दादरी एवं थाना कासना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। विभिन्न सेक्टरों एवं सोसायटियों के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा, ट्रैफिक और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखा।

ग्रेटर नोएडा पुलिस और आरडब्ल्यूए बैठक

बैठक के दौरान बिना नंबर प्लेट एवं संदिग्ध वाहनों की बढ़ती संख्या, विभिन्न चौराहों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम, डेल्टा-2 स्थित लेबर चौक की अव्यवस्था, बढ़ती चोरी की घटनाएं, टेनेंट वेरिफिकेशन तथा विदेशी नागरिकों के सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही सेक्टरों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, मुख्य प्रवेश द्वारों पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने तथा ब्लैक स्पॉट्स पर सीसीटीवी कैमरे एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग भी रखी गई।

डीसीपी महोदय श्री प्रवीण रंजन सिंह जी ने आश्वस्त किया कि लेबर चौक पर मोबाइल पुलिस वाहन की नियमित तैनाती की जाएगी तथा बिना नंबर प्लेट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेनेंट एवं विदेशी नागरिकों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाएगा और शहर के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है।

डीसीपी महोदय ने सभी सेक्टरों में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और समय-समय पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने का भी आश्वासन दिया, ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

बैठक के अंत में फेडरेशन अध्यक्ष श्री देवेंद्र टाइगर जी ने पुलिस विभाग द्वारा आरडब्ल्यूए, एओए एवं आम नागरिकों के साथ सीधे संवाद की पहल की सराहना करते हुए बैठक में उठाए गए मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया। डीसीपी महोदय ने भविष्य में अधिक नागरिकों की सहभागिता के साथ एक और व्यापक बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट: कुमार, News 360°

Tags:
Kumar

Written by Kumar

ADMIN

Kumar is an experienced journalist covering breaking news, local infrastructure, technology, and civic developments in Noida and Greater Noida.

Comments (2)

U
A
Aditya Singh1h ago

This is a great analysis. The new digital infrastructure will definitely boost the local economy and create thousands of jobs in the tech sector.

N
Neha Patel31m ago

I agree, especially the focus on rural connectivity. It's a game changer.

V
Vikram Reddy2h ago

We need to see how quickly the implementation happens. Previous projects have faced significant delays.