Latest

ग्रेटर नोएडा: गर्ल्स हॉस्टल में तैनात महिला सुरक्षा गार्ड ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

नॉलेज पार्क स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में कार्यरत 19 वर्षीय महिला सुरक्षा गार्ड ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है।

Kumar

Kumar

ADMIN

June 13, 2026
1 min read
0 views
ग्रेटर नोएडा: गर्ल्स हॉस्टल में तैनात महिला सुरक्षा गार्ड ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Share

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में कार्यरत 19 वर्षीय महिला सुरक्षा गार्ड ने हॉस्टल की इमारत से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पारुल (19), पत्नी सौरभ चौधरी, निवासी मेरठ के रूप में हुई है। वह नॉलेज पार्क स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई है। साथ ही फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
Kumar

Written by Kumar

ADMIN

Kumar is an experienced journalist covering breaking news, local infrastructure, technology, and civic developments in Noida and Greater Noida.

Comments (2)

U
A
Aditya Singh1h ago

This is a great analysis. The new digital infrastructure will definitely boost the local economy and create thousands of jobs in the tech sector.

N
Neha Patel45m ago

I agree, especially the focus on rural connectivity. It's a game changer.

V
Vikram Reddy2h ago

We need to see how quickly the implementation happens. Previous projects have faced significant delays.