Latest

सेक्टर डेल्टा-1 के पाम पार्क में आरडब्ल्यूए के चिल्ड्रेन जोन का विधायक तेजपाल नागर ने किया लोकार्पण

ग्रेटर नोएडा (सेक्टर डेल्टा-1), 18 जुलाई 2026। पाम पार्क में आरडब्ल्यूए द्वारा विकसित चिल्ड्रेन जोन का लोकार्पण विधायक तेजपाल नागर ने किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए विकसित खेल क्षेत्र की सराहना की और सेक्टर की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Kumar

Kumar

Editorial Staff

July 18, 2026
1 min read
0 views
सेक्टर डेल्टा-1 के पाम पार्क में आरडब्ल्यूए के चिल्ड्रेन जोन का विधायक तेजपाल नागर ने किया लोकार्पण
Share

सेक्टर डेल्टा-1 के पाम पार्क में आरडब्ल्यूए के चिल्ड्रेन जोन का विधायक तेजपाल नागर ने किया लोकार्पण

ग्रेटर नोएडा (सेक्टर डेल्टा-1), 18 जुलाई 2026


ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 स्थित पाम पार्क में आरडब्ल्यूए द्वारा विकसित चिल्ड्रेन जोन का शनिवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर एवं सेक्टरवासियों की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए लगाए गए नए झूलों और विकसित किए गए खेल क्षेत्र का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक तेजपाल नागर ने आरडब्ल्यूए की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के लिए सुरक्षित और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज के लिए एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के प्रयास प्रेरणादायक हैं।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने सेक्टर के गेट नंबर-4 से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में यातायात, अतिक्रमण और अन्य लंबित मुद्दों के समाधान की मांग रखी।

विधायक तेजपाल नागर ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय लेकर आरडब्ल्यूए के एक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराएंगे, ताकि सेक्टर डेल्टा-1 की प्रमुख समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जा सके और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल हो सके।

कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी, महासचिव दीवान शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में सेक्टरवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: News 360°

Tags:
Kumar

Written by Kumar

Editorial Staff

Kumar is an experienced journalist covering breaking news, local infrastructure, technology, and civic developments in Noida and Greater Noida.

Comments (2)

U
A
Aditya Singh1h ago

This is a great analysis. The new digital infrastructure will definitely boost the local economy and create thousands of jobs in the tech sector.

N
Neha Patel37m ago

I agree, especially the focus on rural connectivity. It's a game changer.

V
Vikram Reddy2h ago

We need to see how quickly the implementation happens. Previous projects have faced significant delays.